Search

गोड्डा : बिजली तार से आम बगीचा में लगी आग, तीन दर्जन से अधिक पेड़ हुए खाक

Godda : हाईटेंशन बिजली तार से निकली चिंगारी की वजह से आम के बगीचा में आग लगने से तीन दर्जन से अधिक फलों से लदे आम के पेड़ जलकर खाक हो गये. घटना मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम दरियापुर के दरगाह पोखर स्थित बगीचा की है. ग्रामीणों की हजारों एकड़ जमीन में फैला यह विशाल आम का बगीचा है. बगीचा में हर वर्ष बिजली की तार की वजह से कुछ पेड़ जलकर नष्ट हो जाते हैं. [caption id="attachment_602057" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AAM-AWSESH-300x149.jpg"

alt="" width="300" height="149" /> जले आम के पेड़ों के अवशेष[/caption] किसान निशांत सिंह बताते हैं कि गर्मी के दिनों में ही यह हादसा होता है. कई बार विभाग के पदाधिकारी को खबर दी गई, मगर आज तक कोई पहल नहीं हुई. शुक्रवार की दोपहर भी इसी प्रकार की घटना हुई. बगीचा के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने कई किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. सभी पेड़ों पर आम के फल लगे हुए थे. देखते-देखते 35 से 40 पेड़ जलकर खाक हो गए. किसानों ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि हमेशा हम किसानों को ही आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है. एक पेड़ तो तैयार होने में तीन वर्ष से अधिक समय लग जाता है, लेकिन मिनटों में सालो की मेहनत बर्बाद हो जाती है और किसान अपनी लाचारी पर रोने के सिवाय कुछ नहीं कर पाते. यह">https://lagatar.in/godda-life-imprisonment-for-fathers-killer-son-fine-of-ten-thousand-also/">यह

भी पढ़े : गोड्डा :  पिता के हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना भी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp