Godda: इस चिलचिलाती धूप में हल्की सी उठी चिंगारी ने मिनटों में कपड़े के गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया. देखते ही देखते आग की भयावहता बढ़ गई. घटना 20 अप्रैल को न्यू मार्केट स्थित ताज वस्त्रालय के कपड़ा गोदाम की है. दोपहर बाद अचानक कपड़ा गोदाम से धुआं उठता देख अगल-बगल के दुकानदार शोरगुल करने लगे. आनन-फानन में दुकानदार अपने-अपने दुकानों बंद कर इधर-उधर भागने लगे. गर्मी की वजह से आग को नियंत्रित कर पाना आसान नहीं हो पा रहा था. दमकल विभाग के कर्मियों को दो मंजिला घर में गोदाम रहने के कारण अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने से हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612174&action=edit">यह
भी पढ़ें:गोड्डा: मौसम इतना गर्म, सूर्यदेव कुछ तो करो रहम [wpse_comments_template]
गोड्डा:कपड़ा गोदाम में आग, घंटो मशक्कत के बाद काबू

Leave a Comment