Godda : पत्थरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित आंचल वस्त्रालय के बगल में एक रुई गोदाम में 4 जून की देर रात आग लग जाने से पांच लाख से ज्यादा रुपए की रुई जलकर राख हो गई. गोदाम मालिक का नाम वीरेंद्र भगत है. घटनास्थल पर साप्ताहिक हाट लगता है. रात्रि दस बजे वीरेंद्र भगत के घर के ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते देखा गया. घर के ऊपर उन्होंने रुई गोदाम बना रखा था. देखते ही देखते आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लिया. हो हल्ला सुनकर आस पास के लोग जुटे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाया नहीं जा सका. सूचना पाकर पत्थरगामा थाना के अवर निरीक्षक सैमुअल लकड़ा सदलबल घटनास्थल पर पहुंच. अग्निशमन विभाग को खबर दी गई. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग दमकल गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया. आग बुझाए जाने तक रुई जल चुकी थी. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. भुक्तभोगी वीरेंद्र भगत के अनुसार गोदाम में करीब साढ़े छह क्विंटल रुई रखा था, जिसका बाजार मूल्य पांच लाख रुपए से अधिक है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657200&action=edit">यह
भी पढ़ें : गोड्डा : दुमका उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला बने गोड्डा के प्रभारी डीसी [wpse_comments_template]
गोड्डा : रुई गोदाम में लगी आग, पांच लाख से अधिक का नुकसान
Leave a Comment