Search

 
 
 

गोड्डा : फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, एसएससी महगामा की टीम विजेता

 
Lalmatiya (Godda) : एएफसी क्लब बड़ा सिमडा की ओर से आयोजित 40वीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार की शाम समापन हो गया. बड़ा सिमडा फुटबॉल मैदान में फाइनल मुकाबला गुरुवार को जेजेएफसी सुंदरपहाड़ी व एसएससी महगामा के बीच खेला गया. एसएससी महगामा की टीम ने जेजेएफसी सुंदर पहाड़ीपहाडी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.विजेता टीम को पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू  ने एक लाख 50 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. वहीं, उपविजेता टीम को राजमहल परियोजना के जीएम ओपी सतीश मुरारी  ने एक लाख 20 हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया. तीसरे स्थान पर रही एफसी बड़हरवा की टीम को सांसद प्रतिनिधि सुबल मंडल ने 25 हजार रुपए, जबकि चौथे स्थान पर रही एफसी रांची की टीम को भाजपा नेत्री अनीता सोरेन ने 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता में दर्शकों के मनोरंजन के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा के कलाकारों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में उद्घोषक के रूप में मुन्ना पंडित, मंचन हांसदा, राजेंद्र हांसदा मनोज हांसदा ने अहम भूमिका निभाई. आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद हेंब्रम, सचिव सुनीलाल हेंब्रम, महेन्द्र हेंब्रम, सोनाराम हेंब्रम, शिशिर मरांडी, सन्नी सोरेन, वीरेंद्र बासकी, रवि मरांडी, परमेश्वर बासकी, बासु मरांडी ने अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/soren-will-give-a-gift-of-rs-3264-crore-to-the-state/">सीएम

कल राज्य की जनता को देंगे 3264 करोड़ की सौगात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही