Search

 
 
 

गोड्डा : वन विभाग के मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत, भड़का जनक्रोश

 

ग्रामीणों ने की सड़क जाम, पहुंची दो थानों की पुलिस

Godda : वन विभाग गोड्डा में अनुबंध पर काम करने वाले दैनिक मजदूर अर्जुन साह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इससे आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत गोड्डा कॉलेज मोड़ के समीप की है. बताया जाता है कि ग्राम अमरपुर फतेह टोला निवासी अर्जुन साह वन विभाग में दैनिक मजदूर था. उसे दिन में मजदूरी और रात में शिफ्ट वाइज नाइट गार्ड की ड्यूटी भी करनी होती थी. 10 सितंबर की संध्या जब अर्जुन साह वन विभाग पहुंचा लेकिन कुछ देर के बाद ही घर वालों को खबर मिली कि वे बेहोश हो गया है. सूचना पर परिजन पहुंचे और तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश को लेकर घर जाने के क्रम में लोगों ने गोड्डा कॉलेज चौक पर लाश को रखकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया.

दिनभर जाम रहा देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग

[caption id="attachment_755740" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/कDeath-Forest-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी[/caption] इस जनाक्रोश से देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया. दोनों और सैकड़ो की संख्या में गाड़ियां जाम में लग गई. जाम की सूचना पर नगर थाना व मुफ्फसिल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों समझाने-बुझाने का प्रयास की. घंटों मशक्कत के बाद वन विभाग से मुआवजा की रकम दिलवाये जाने का आश्वासन मिलने के बाद देर शाम जाम हटा लिया गया. मृतक के पुत्र मंटू साह ने बताया कि उसके घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य पिता ही थे। घर पर उसकी मां बीमार रहती है. ऐसे में घर का भरण-पोषण कैसे होगा. वन विभाग ने मुआवजा के तौर पर मात्र बारह हजार रुपया देने की बात कह रही है, जो नाकाफी है. विभाग से इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है. यह">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-sold-government-land-worth-crores/">यह

भी पढ़ें: शुभम संदेश एक्सक्लूसिव : बेच दी करोड़ों की सरकारी जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही