Search

 
 
 

गोड्डा : महगामा में 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास, ईसीएल करेगी सहयोग

 

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर रहे मौजूद

डिग्री कॉलेज भवन का उद्घाटन व जलापूर्ति योजना का शिलान्यास भी

Mahgama (Godda) : महागामा में ईसीएल के सहयोग से 300 बेड का अस्पताल बनेगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सोमवार को अस्पताल का शिलान्यास किया. राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित समारोह में 83 करोड़ की लागत से बनने वाली शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास व डिग्री कॉलेज के भवन का उद्घाट किया गया. आलमगीर आलम ने कहा कि महागामा नगर पंचायत में अमृत 2.0 के तह्त शहरी जलापूर्ति योजना को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बाद क्षेत्र के करीब 8200 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा. योजना के तहत लोहाटी, खदहरा घाट व महागामा में तीन जल मीनारें बनाई जानी हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का यह निश्चय है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे. राज्य के 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन से जोड़ा गया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कोरोना काल में लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए कई कदम उठाए. बसों, ट्रेन व हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया गया. महगामा विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि 300 बेड के अस्पताल व महागामा शहरी जलापूर्ति योजना के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है. ईसीएल अपने सीएसआर फंड से 300 बेड के अस्पताल के निर्माण में सहयोग कर रही है. अस्पताल शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. डिग्री कॉलेज खुलने से से यहां के विद्यार्थियों को सहूलियत होगी. पौडेया हाट विधायक प्रदीप यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

64 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 631.80 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण

समारोह में 64 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति का पत्र सौंपा गया.इसके साथ ही लाभुकों के बीच 631.80 करोड़ रुपए की  परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, गोड्डा डीसी जिशान कमर, एसपी नाथू सिंह मीणा, डीडीसी स्मिता टोप्पो, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, जिला भूअर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल, एसडीओ महागामा राजीव कुमार सहित जिला के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-arrested-with-two-boxes-of-fake-foreign-liquor-in-tetulmari/">धनबाद

: तेतुलमारी में दो पेटी नकली विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही