Search

गोड्डा : विभिन्न कांडों में फरार चल रहे चार अपराधी गिरफ़्तार

Godda : एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत चार फरार अभियुक्तओ को गिरफ्तार किया गया. नगर थाना में लाल वारंटियों और फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर चार अपराधियों को दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू ग्राम भटडीहा, हबीब मियां और निजाम मियां दोनो निवासी ग्राम बड़हरा और मो.यासीन अंसारी ग्राम पैरडीह शामिल है. पुलिस टीम में एएसआई उमेश मोदी, राजीव कुमार रंजन, गजेश कुमार, सूर्यमणि सोय व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पथरगामा पुलिस ने एक अन्य घटना में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. थाना प्रभारी अरुण कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अहले सुबह पांच बजे के आसपास बाबूपुर के समीप गांधीग्राम से पथरगामा की तरफ आ रहे अवैध बालू लदे बिना नंबर की ट्रैक्टर को पकड़ा. ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. घटना की सूचना खनन विभाग को दिए जाने के बाद जिला उत्खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और पथरगामा थाना में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कांड संख्या 29/2023 सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया. यह">https://lagatar.in/pathargama-business-unions-will-keep-the-market-closed-on-wednesday/">यह

भी पढ़ें : पथरगामा : व्यवसायिक संघ बुधवार को बाज़ार रखेंगे बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp