Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : बाइक लूट में शामिल अंतर्राज्ययीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Godda : हथियार का भय दिखाकर सड़क पर बाइक और मोबाइल छीनने में शामिल अंतर्राज्ययीय गिरोह के चार आरोपियों को मेहरमा थाना पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के एकचारी थाना अंतर्गत छोटी मोहनपुर गांव से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी महगामा प्रभाग के एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी ने 23 अप्रैल को दी. कहा कि चारों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बाइक और मोबाइल लूटने के आरोप में 45/2023 एवं 55/2023 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज थे. मामले का उद्भेदन करने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस की एसआईटी टीम गठित की गई थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. तकनीकी सहायता से आरोपियों द्वारा लूटे गए मोबाइल के लोकेशन का पता कर चारों को धर दबोचा गया. आरोपियों के नाम रोहित कुमार पिता हरि मंडल, ब्रजेश कुमार मंडल पिता अशोक कुमार मंडल, राहुल कुमार पिता अक्षय लाल मंडल, रिकेश कुमार पिता वृहस्पति मंडल है. इनके निशानदेही पर लूटी हुई दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. एसआईटी टीम में इंस्पेक्टर बलबीर सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़, एएसआई अरुण कुमार, सूरज कुमार और पुलिस जवान शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616439&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : गैस पाइप में लगी आग से परिवार के चार लोग हुए जख्मी, 3 रांची रेफ़र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही