Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : चार अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर छीना 21 सौ रुपये

Advertisement
Advertisement
युवक के शरीर पर छह बार मारा चाकू, हालत गंभीर
Godda : पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत ग्राम बरमसिया के समीप मोबाइल टावर के टेक्नीशियन शंकर कुमार को चार युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल में भर्ती शंकर कुमार ने बताया कि वह 16 जुलाई की शाम ग्राम चतरा के टावर को ठीक कर वापस लौट रहा था कि बरमसिया ग्राम के समीप बाइक सवार चार युवकों ने पीछा कर उसे रोक लिया और चाकू से हमला शुरू कर दिया. उसके गिर जाने के बाद पॉकेट से करीब 2100 नकद व मोबाइल छीन कर फरार हो गए. बाद में पुलिस ने मोबाइल को घटनास्थल से बरामद कर लिया. घायल युवक को तत्काल पौडेयाहाट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां से उसे गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के वार किए गए हैं. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है. पुलिस घटना को लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=701394&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही