Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : गैस पाइप में लगी आग से परिवार के चार लोग हुए जख्मी, 3 रांची रेफ़र

Godda : खाना बनाने के दरम्यान गैस पाइप खुल जाने से घर में आग लग गई. जिसकी चपेट में आकर चार लोग बुरी तरह से झुलस गए. घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत जमनी पहाड़पुर गांव के बंगाली टोला की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम मनोज कुमार डे की पत्नी अंजलि डे गैस पर रोटी पका रही थी. इसी क्रम में गैस का पाइप खुल गया और गैस सिलेंडर में आग लग गयी. देखते-ही-देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. खपरैल का मकान होने की वजह से आग ने कुछ मिनटों में ही भयावह रूप धारण कर लिया पड़ोसियों ने फौरन बचाव कार्य शुरू करते हुए घर के अंदर मौजूद मनोज डे की बेटी व बेटा सहित चार लोगों को घायलावस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. जहां उन सभी का प्राथमिक इलाज किया गया. दूसरे दिन शनिवार को घायल मनोज डे, उनकी पत्नी और बेटी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. आग लगने की वजह से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. मनोज डे की बड़ी बेटी की अगले सप्ताह ही शादी होने वाली थी. जिसके लिए घर में सारा सामान जुटाया जा रहा था. घटना में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया. यह">https://lagatar.in/godda-100-years-old-rosewood-trees-cut-and-sold/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: शीशम के सौ वर्ष पुराने दस पेड़ काट बेच डाला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही