Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा:फर्जी अधिकारी बन ग्रामीणों से किया लाखों की ठगी

Godda: नकली जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनकर ग्रामीणों से लाखों रुपए ऐंठने की शिकायत महगामा थाना में की गई है. शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर हसन करहरिया निवासी मो शाहनबाज ने हमलोगों से ठगी की है. शाहनबाज ने डीएसओ बन कर काम करवा देने की बात कहकर करीब ढाई दर्जन से अधिक ग्रामीणों से पैसे की वसूली की है. पशु शेड बनवा देने, इंदिरा आवास दिलवाने व शौचालय की राशि दिलवाने सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर ठगी की गई है. तैतीस ग्रामीणों से छह हजार रुपया प्रति ग्रामीण से वसूली की गई है. जो लगभग ढाई से तीन लाख रूपया है. काम नहीं होने पर जब जिला पहुंचकर छानबीन किया गया तो पता चला कि युवक ने फर्जी तरीके से खुद को अधिकारी बताकर ठगी किया है. जटामा गांव के मो जुबेर के शिकायत पर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620161&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: मेला देखने गए आदिवासी युवक की गोली मारकर युवक हत्या  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही