Search

गोड्डा : आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा

झामुमो नेता ने 317 युवाओं ये वसूली का लगाया आरोप

Lalmatia (Godda) : ललमटिया स्थित ईसीएल की राजमहल कोल परियोजना के हुर्रासी प्रोजेक्ट में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो में नौकरी दिलाके के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है. झामुमो नेता खबीर अंसारी ने आरोप लगाया कि दलाल के माध्यम से  317 युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली गई है. कंपनी में उन्हें फर्जी नौकरी भी दी गई है. अंसारी बताते हैं कि उक्त 317 युवाओं के खाते में वेतन का पैसा जा रहा है, लेकिन कार्यस्थल पर नौकरी करते कोई नजर नहीं आता है. इससे स्पष्ट है कि कंपनी दलाल के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर अपने लोगों के खाते में नौकरी के नाम पर पैसा डलवा रही हैं और उस पैसे की आपस में बंदरबांट कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. इस बीच मोंटी कार्लो कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि कंपनी में नौकरी के नाम पर कोई भी पैसा नहीं दें. अगर कोई ऐसा फर्जीवाड़ा कर रहा है तो इसकी सूचना प्रबंधन को दें. कंपनी ने किसी को नौकरी पर नहीं रखा है. इस संबंध में कंपनी पहले ही सार्वजनिक सूचना जारी कर चुकी है. साथ ही ललमटिया और महागामा थाना में सनहा भी दर्ज कराया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-for-threatening-bccl-gm-police-investigating-cctv/">धनबाद

: बीसीसीएल जीएम को धमकी मामले में केस दर्ज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//