Search

 
 
 

गोड्डा : पोड़ैयाहाट स्टेशन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस में 27 से मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा

 
Godda : गोड्डा जिले के लोगों का हॉस्पिटल ऑन व्हील्स की तर्ज पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन में मुफ्त इलाज होगा. जिले के पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा 27 जनवरी से 15 फरवरी तक उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे और जिला प्रशासन के सहयोग से इम्पैक्ट इंडिया फाउण्डेशन की ओर से स्टेशन पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. लाइफलाइन एक्सप्रेस सात वातानुकूलित कोचों से युक्त रेलगाड़ी है, जिसमें दो ऑपरेशन थिएटर, डाक्टर्स, पारामेडिकल स्टाफ के बैठने की व्यवस्था, स्त्री रोगों की जांच से संबंधित विशेष व्यवस्था की जा रही है. लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से नाक, कान, गला संबंधी रोगों की जांच एवं सर्जरी, बहरेपन की जांच, निःशुल्क श्रवण यंत्र का वितरण, नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन, प्लास्टिक सर्जरी, कटे होंठ की सर्जरी, शिशुओं में हड्डियों से संबंधित जन्मजात विसंगतियों की जांच, दंत चिकित्सा, मुंह-स्तन व सर्वाइकल कैंसर की जांच समेत अन्य बीमारियों के इलाज के लिए सामान्य ओपीडी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी प्रदान की जाएंगी. गोड्डा के उपायुक्त जिशान कमर ने शनिवार को स्टेशन पहुंचकर  लाइफलाइन एक्सप्रेस की तैयारियों के बारे में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-sp-inspected-dvc-bokaro-thermal-power-plant-and-two-news-including/">बोकारो

: डीसी-एसपी ने डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट का किया निरीक्षण समेत दो खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही