Search

 
 
 

गोड्डा : पारिवारिक विवाद में युवती ने लगाई फांसी

 
Godda : पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक युवती काजल कुमारी (22 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गोड़डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव में सोमवार की शाम की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों सौंप दिया गया. घरवालों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में काजल ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली.  इस बीच एक अन्य घटना में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर जहर खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर घरवालों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद महिला की हालत स्थिर बनी हुई है.घरवालों ने बताया कि दोनों ने आपस में प्रेम विवाह किया है. दोनों एक- दूसरे पर शक करते हैं, इसलिए आपस में अक्सर विवाद होते रहता है. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/elections-near-change-is-going-to-happen-babulal-marandi/">चुनाव

नजदीक, होने वाला है परिवर्तनः बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही