Search

 
 
 

गोड्डा : मोबाइल पर बात करते चल रही थी युवती, ट्रेन से कटकर मौत समेत संथाल की 2 खबरें

 
Godda : गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई. घटना रविवार की रात की है. गोड्डा स्टेशन से खुलकर दुमका को जा रही लोकल ट्रेन के पोड़ैयाहाट स्टेशन पहुंचने से पहले ही हरियारी के समीप यह हादसा हो गया. मृत युवती की पहचान पथरगामा प्रखंड के बड़कागांव निवासी पिंकी मुर्मू (28 वर्ष) के रूप में हुई. वह पिछले पखवाड़े ही अपने पिता बाबूजी मुर्मू के यहां आई थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती मोबाइल पर बात करते हुए रेल पटरी के किनारे से गुजर रही थी. इसी दौरान ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया.

बरहेट में पागल कुत्ते के काटने से महिला जख्मी

Sahibganj : बरहेट प्रखंड के पंचकठिया बाबूपुर गांव निवासी एक युवती गंगामुनी मुर्मू को सोमवार को पागल कुत्ते ने काट लिया. उसके चेहरे व होंठ में गहरी चोट है. परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहर इलाज के लिए रेफर कर दिया. महिला के पति रायकन हांसदा ने बताया कि पागल कुत्ता पहले से घर में घुसा हुआ था. जैसे ही उसकी पत्नी कमरे में गई कुत्ते ने हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-now-students-will-be-able-to-pursue-higher-education-in-their-own-language-annapurna/">गिरिडीह

: अब अपनी भाषा में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे विद्यार्थी- अन्नपूर्णा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही