Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : हाईटेक होगी गोड्डा पुलिस, अपराध नियंत्रण के लिए ई बीट सिस्टम होगी लागू

Godda : पुलिस अब पेट्रोलिंग के लिए अब ई बीट का उपयोग करेगी.  इसके माध्यम से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा ने 25 अप्रैल को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी. कहा कि इस व्यवस्था के तहत खास जगहों पर क्यू आर कोड लगाया जाएगा. पैट्रोलिंग करने निकली पुलिस उन जगहों पर जाकर अपने मोबाइल से रक्षक ऐप के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कर पुलिस मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष भेज देंगे. इससे यह जानकारी मिल सकेगी कि लोकेशन पर पुलिस ड्यूटी कर रही है. एसपी ने कहा कि यह क्यूआर कोड वैसे स्थानों में लगाया जाएगा जहां विशेष सुरक्षा की जरूरत होती है. इन जगहों में बैंक, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल, ऑफिस, सार्वजनिक स्थान समेत अन्य जगह शामिल है. यह क्यूआर कोड दुर्घटना के मामले में संवेदनशील जगहों पर भी लगाए जाएंगे. उन स्थानों पर भी पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी. मौके पर गोड्डा एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह, महगामा एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी, नगर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो समेत जिले के अन्य थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617409&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: खेत से लावारिस अवस्था में स्कूटी बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही