Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : रेलवे का हब बनेगा गोड्डा – जीएम अमर प्रकाश

Advertisement
Advertisement
गोड्डा स्टेशन का होगा कायाकल्प, चलेंगी कई नई ट्रेनें
Godda : पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अमर प्रकाश शनिवार को विशेष ट्रेन से गोड्डा स्टेशन पहुंचे. मालदा के डीआरएम विकास चौबे सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे जीएम ने गोड्डा रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने यहां प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में मातहत अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने यहां उपलब्ध यात्री सुविधा व कर्मचारियों की तैनाती समेत कई मुद्दों पर डीआरएम से चर्चा की. महाप्रबंधक ने यात्री सुरक्षा, ट्रेनों के परिचालन आदि के संबंध में कई निर्देश दिए. बताया कि अमृत भारत योजना के तहत गोड्डा रेलवे स्टेशन को खूबसूरत तरीके से विकसित किया जाना है.

गोड्डा-देवघर भाया मोहनपुर नई रेल लाइन का भेजा है प्रस्ताव

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए महाप्रबंधक श्री प्रकाश ने बताया कि आने वाले दिनों में गोड्डा स्टेशन रेलवे का हब बनेगा. अमर प्रकाश कि गोड्डा से पीरपैंती लाइन व गोड्डा से पाकुड़ की नई लाइन के जुड़ जाने से गोड्डा स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन बन जाएगा. इसके बाद यहां से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हो जाएगा. यहां से चारों तरफ जाने के लिए रेल का जाल बीच जाएगा. गोड्डा-देवघर भाया मोहनपुर नई रेल लाइन के चालू होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव भेजा जा चुका है, बहुत जल्द ही इस नए रेलवे लाइन पर भी गाड़ियों का परिचालन आरंभ कर दिया जाएगा.

  वाशिंग पिट बन जाने के बाद चलेंगी और कई नई ट्रेनें

महाप्रबंधक ने कहा कि तत्काल गोड्डा रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण कराने के लिए अगले माह टेंडर निकाला जा रहा है. वाशिंग पिट के निर्माण से अन्य कई नई ट्रेन का परिचालन गोड्डा स्टेशन से किया जाने लगेगा. ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन को चालू हुए अभी दो वर्ष भी नहीं हुए हैं कि यहां से एक दर्जन से अधिक मेल और लोकल ट्रेनों का परिचालन होने लगा है. इसमें साप्ताहिक गोड्डा से दिल्ली को जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, गोड्डा से रांची, गोड्डा से सियालदह के अलावा गोड्डा से टाटा की ट्रेन शामिल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690608&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : बैंक में रुपए जमा करने आए युवक को हथियार के बल पर लूटा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही