Search

 
 
 

गोड्डा : सरकार का अजूबा खेल, एक ही सड़क का दो विभागों ने कर दिया टेंडर

 

सड़क निर्माण को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने काम रोका

Godda : गोड्डा में राज्य सरकार के दो विभागों ने एक ही सड़क का अलग-अलग टेंडर निकाल कर दो एजेंसियों को काम का आवंटन कर दिया है. मामला गोड्डा नगर परिषद अंतर्गत असनबनी से फसिया डंगाल जानेवाली सड़क का है. इस सड़क के निर्माण के लिए नगर परिषद ने पिछले दिनों विभागीय टेंडर निकाला था. सड़क निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च होनी हे. इस कार्य के लिए एकमात्र टेंडर राजीव कुमार मंडल ने भरा था. आरोप है कि विभाग को मैनेज कर इस कार्य को रांची से फाइनल करवा लिया गया था. शनिवार की रात सड़क बनाने के लिए मैटेरियल भी गिरा दिया गया और काम को आरंभ कर दिया गया. सुबह मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने सड़क निर्माण का विरोध कर दिया. इनलोगों का कहना था कि नगर परिषद से पहले पीडब्ल्यूडी ने असनबनी से देबंधा तक सड़क निर्माण के लिए लेकर टेंडर निकाला था. करीब 56 करोड़ की राशि से 12 इंच मोटी सड़क बननी है, जिसका टेंडर मुकेश बजाज एंड कंपनी के नाम फाइनल हुआ है. कंपनी काम भी शुरू करने वाली थी. लेकिन इसके पहले ही नगर परिषद के ठेकेदार ने काम आरंभ कर दिया. इस मुद्दे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए हैं. मोहल्लेवासी सड़क के साथ नाली बनाने की भी मांग कर रहे हैं. विवाद बढ़ते देख एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने नगर थाना में दोनों गुटो को बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया. फिलहाल, पुलिस ने काम पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-wild-elephants-rampage-in-jaridih-wheat-crop-trampled/">बोकारो

: जरीडीह में जंगली हाथियों का उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही