दौरे को लेकर डीसी व एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Godda : आगामी 24 जून शनिवार को राज्यपाल राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन का गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड का दौरा करेंगे. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार 22 जून को डीसी व एसपी की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने आयोजन स्थल का जायजा लिया. मौके पर पहुंचे डीसी ने अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिया. सुरक्षा के मद्देनज़र एसपी ने भी स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिये. अधिकारियों ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का दौरा कर वहां की स्थिति और साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीओ गोड्डा जेसी विनीता केरकेट्टा, जिला नजारत उपसमाहर्ता नागेश्वर साव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, बीडीओ व सीओ सुंदरपहाड़ी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/godda-newborn-stolen-from-bhagalpur-found-in-goddas-private-clinic/">यहभी पढ़ें : गोड्डा : भागलपुर से चुराया गया नवजात गोड्डा के निजी क्लिनिक में मिला [wpse_comments_template]
Leave a Comment