Search

 
 
 

गोड्डा: सड़क दुर्घटना में दादा की मौत पोता गंभीर

 
Godda: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दादा पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसमें इलाज के दौरान दादा की मौत हो गई. लाठीबाड़ी गांव निवासी मनोज राणा अपने दादा गणपत राणा के साथ 16 अप्रैल को हाट जा रहें थे. पौडेयाहाट थाना क्षेत्र के बेलटुप्पा गांव के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से दादा छिटक कर दूर जा गिरे जबकि मनोज राणा भी जख्मी हो गए. घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में दादा की मौत हो गई. जबकि पोता मनोज राणा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610463&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : गैस रिफिलिंग करते समय विस्फोट, दुकानदार समेत युवक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही