Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : छह जून को मदीना के लिए उड़ान भरेंगे हज यात्री: हाजी आलम

Godda : जिले से 111 हज यात्रियों का जत्था 04 जून को कोलकाता के लिए रवाना हो गए. जायरीन गोड्डा, हंसडीहा, पीरपैंती, कहलगांव, जसीडीह आदि स्टेशनों से कोलकाता के लिए रवाना हुए. ये यात्री छह जून को कोलकाता एयरपोर्ट से मदीना के लिए रवाना होंगे. जिला हज को-ऑर्डिनेटर हाजी इकरारुल हसन आलम ने गोड्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के जत्था को विदाई दी. हज यात्रियों को विदा करने सैकड़ों लोगों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर जमा था. काफ़िले में रानीडीह, बड़हरा, असनबनी पकड़िया, खटनई, लोहबंधा आदि के हज यात्री शामिल थे. मौके पर हाजी यूसुफ, मो इब्राहिम अंसारी, प्रो. मसूद, मो अहमद आदि ने माला पहनाकर हज यात्रियों को विदा किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657200&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : दुमका उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला बने गोड्डा के प्रभारी डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही