Search

 
 
 

गोड्डा : रेडक्रॉस सोसायटी के शिविर में 60 मरीजों की हृदय जांच

 
Godda : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, गोड्डा शाखा पीयरलेस के सहयोग से शनिवार को अग्रसेन भवन में मुफ्त हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पहुंचे. विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 60 से अधिक मरीजों की हृदय जांच की. मरीजों की जांच पीयरलेस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोलकाता से जुड़े जाने-माने कार्डियक विशेषज्ञ डॉ प्रियदर्शन कोनार और उनकी टीम ने की. जांच के बाद मरीजों को इलाज से संबंधित उचित परामर्श दिया गया. रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव शाहिद इकबाल ने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित वैसे मरीज जिनके पास आयुष्मान कार्ड है, उनका कोलकाता स्थित अस्पताल में मुफ्त में इलाज किया जाएगा. इससे पूर्व एसडीओ बैजनाथ उरांव व संस्था के पदाधिकारियों ने शिवर का विधिवत उद्घाटन किया. आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-rain-water-filled-the-diversion-in-borio-traffic-disrupted-for-hours/">साहिबगंज

: बोरियो में डाइवर्सन पर भरा बारिश का पानी, आवागमन घंटों बाधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही