Search

 
 
 

गोड्डा : तेज़ रफ़्तार हाइवा ने खड़े हाइवा में मारी टक्कर, ड्राइवर जख़्मी

 
Godda : महगामा मुख्य सड़क पर दौड़ रहे तेज़ रफ्तार हाइवा ने बुधवार 3 मई को सड़क के किनारे खड़े दूसरे हाइवा को जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमे एक ड्राइवर को गंभीर चोट आई है. घटना महगामा अनुमंडल मुख्यालय की है. [caption id="attachment_626502" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/HAIWA-TAKKAR-2-300x192.jpg"

alt="" width="300" height="192" /> टक्कर के बाद गड्ढ़े में उतरा हाइवा और लोगों की भीड़[/caption] जानकारी के अनुसार महुवारा के समीप दिग्घी की तरफ से तेज़ रफ्तार में बेतरतीब ढंग से दौड़ता आ रहा हाइवा आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े दूसरी हाइवा को टक्कर मारते हुए करीब बीस फीट नीचे गड्ढे में उतर गया. इस दुर्घटना में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये. घटना की सूचना पर महगामा पुलिस नें पहुंचकर ज़रूरी कार्रवाई शुरू किया. बता दें कि ललमटिया कोलियरी में हाल के दिनों में कोयला ढुलाई के काम में तेज़ी आने से कई बाहरी हाइवा का आवागमन काफी तेज़ी से बढ़ा है. जिसके कारण आए दि इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. यह">https://lagatar.in/godda-two-accused-of-firing-on-station-in-charge-arrested-with-country-katta-and-live-bullet/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: थाना प्रभारी पर फायरिंग करने के दो आरोपी देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही