Search

 
 
 

रंधीर वर्मा ट्रॉफी : गोड्डा को हरा लातेहार सीनियर क्रिकेट टीम फाइनल में

 
Latehar : गोड्डा में खेले गये रंधीर वर्मा ट्रॉफी क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में लातेहार ने गोड्डा को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 300 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम 50वें ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही लातेहार फाइनल में पहुंच गयी. फाइनल मैच आगामी 24 मार्च को धनबाद के साथ गोड्डा के ग्राउंड में खेला जाएगा. लातेहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, सचिव अमलेश सिंह समेत अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद, शैलेश कुमार आदि ने फाइनल मैच के लिए टीम को अपनी शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही