Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : आग लगने से आशियाना हुआ खाक

Godda : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से रिंकू देवी का आवास जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार देर रात अचानक घर से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जुटे, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग की तेज़ लपटों ने मिनटों में ही सब कुछ जलाकर राख कर दिया. घर की छत पर रखे पुआल और प्लास्टिक के ढेर से आग लगने की बात सामने आ रही है. रिंकू देवी ने बताया कि आग में घर में रखा सारा सामान, अनाज, जेवर जेवरात, कपड़े, बर्तन, कागजात जलकर राख हो गये. अनाज का एक भी दाना घर में नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर सीमा पर बसे होने के कारण लोगों को आने में देर हो गई. प्रशासन की ओर से मदद का आश्वासन दिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-bike-thief-gang-busted-five-arrested-with-four-motorcycles/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, चार मोटरसाइकिल के साथ पांच गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही