Search

 
 
 

गोड्डा : महगामा में भारी मात्रा में शराब व गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

 
Godda : विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोड्डा एसपी के निर्देश पर पुलिस ने महगामा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. महगामा एसडीपीओ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में भारी मात्रा में अवैध शराब व गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने नशीले पदार्थ का धंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम ने महगामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी के पास छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, हनवारा थाना क्षेत्र के बेजाचक गांव में छापामारी कर करीब 150 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई.  टीम ने डुमरिया खुर्द गांव के पुल के पास बाइक पर 18 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बलबड्‌डा थाना क्षेत्र के कैरिया चेकपोस्ट के समीप एक बाइक से 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. ललमटिया थाना की पुलिस ने गोड़िया चौक के समीप एक झोपड़ी में छापेमारी कर 220 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. गांजा व शराब के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : हिजबुल्लाह">https://lagatar.in/israeli-attack-on-hezbollah-bases-branches-of-al-kard-al-hassan-financial-association-destroyed/">हिजबुल्लाह

के ठिकानों पर इजरायली हमला, अल-कर्द अल-हसन वित्तीय संघ की शाखाएं तबाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही