Search

 
 
 

गोड्डा : इंटर के सैकडो छात्र परीक्षा में शामिल होने से रह गए वंचित

 
Godda : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से चल रहे इंटर की परीक्षा में बुधवार को आयोजित मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में समय की गड़बड़ी की वजह से सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसमें शामिल नहीं हो सके. विभिन्न इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल इस समस्या को लेकर डीसी से मिलने समाहरणालय परिसर पहुंचा. लेकिन डीसी के मौजूद ना होने के कारण छात्रों को निराशा हाथ लगी. मीडिया से बात करते हुए परीक्षार्थी चंदन कुमार, रेखा कुमारी और खुशबू कुमारी ने बताया कि मनोविज्ञान की परीक्षा पूर्व में 24 मार्च को द्वितीय पाली में होनेवाली थी. जिसे काउंसिल ने तिथि बढ़ाकर पांच अप्रैल कर दिया था. इस नए तिथि की जानकारी छात्रों को थी. बुधवार 5 अप्रैल को परीक्षा प्रथम पाली में ही ले ली गई, जबकि परीक्षार्थी इंटर की सभी विषयों की परीक्षा की तरह दूसरे पाली में होने के भ्रम मे रह गये. इसी उहापोह में सैंकड़ों परीक्षार्थी की परीक्षा छूट गई. यह">https://lagatar.in/godda-youth-drowned-while-bathing-in-sundar-river-dead-body-recovered-after-two-hours/">यह

भी पढ़ें : सुंदर नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक, दो घंटे बाद निकली लाश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही