Search

 
 
 

गोड्डा : 25 वर्षों से विधायक हूं, दरवाजे पर आए लोगों को कभी निराश नहीं किया-  प्रदीप यादव

 
Godda : कांग्रेस नेता और पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से विधायक हूं. हमेशा जनता से जुड़ा रहा हूं. दरवाजे पर अपने काम से आए किसी व्यक्ति को कभी निराश नहीं किया. यही वजह है कि जनता का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा. प्रदीप यादव शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट से इंडिया गठबंधन के टिकट के प्रबल दावेदार प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के लिए तैयार रहें. आदिवासी, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुरूप भागीदारी दिलाने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है.  कांग्रेस की जीत सुनिश्चत करने के लिए सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की पोल खोलें. कारोबारी शैलेंद्र भगत की हत्या के मुद्दे पर सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की जा रही राजनीति की चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि अगर हत्या का कोई आरोपी मेरे गांव का है, तो पूरे गांव को आरोपी नहीं कहा जा सकता है. जब हत्यारे को सांसद निशिकातं ने अपनी पार्टी का महामंत्री बनाकर पूरे चुनाव में घुमाया तब वो सही था. चुनाव जीतने के लिए सांसद तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही