Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : एसी मरम्मत के दौरान आइसक्रीम फैक्ट्री में विस्फोट, बच्चा समेत तीन जख्मी

Advertisement
Advertisement
एसी के कंप्रेसर में लगे तार की सफाई के दौरान हुई घटना से अफरा-तफरी Mahagama (godda) : आइसक्रीम फैक्ट्री में लगे एयरकंडीशन की मरम्मत के दौरान हुए जबरदस्त विस्फोट में एक बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गए. घटना महगामा अनुमंडल मुख्यालय के दुर्गा मंदिर रोड स्थित अमित साह के आइसक्रीम फैक्ट्री की है. एयर कंडीशनर को ठीक कराया जा रहा था, इसी क्रम में विस्फोट हो गया. मरम्मत कर रहे मिस्त्री अफसर आलम के अनुसार एसी के कंप्रेसर में लगे तार को खोलकर सफाई की जा रही थी. इसी क्रम में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि एक बार लगा कोई बम फटा है. अगल-बगल का इलाका थर्रा गया. मुहल्ले के लोग अपने घर से बाहर निकल गए. इस दौरान फैक्ट्री के बाहर सड़क से गुजर रहे छह वर्षीय बालक अंश कुमार के सिर पर टुकड़ा जा लगा, जिससे बच्चा जख्मी हो गया. दोनों मिस्त्री मोहम्मद सेफ एवं अफसर आलम जख्मी हो गए. दोनों के सिर में चोट लगी है. घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया. घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही