Search

 
 
 

गोड्डा : यदि मैंने क्षेत्र का विकास किया है तो वोट जरूर दें- निशिकांत

 
Pathargama (Godda) : गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अपने क्षेत्र में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को पथरगामा के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. परसपानी गांव में लोगों के बीच अपनी बातें रखी. कहा कि मैंने विकास के काम किए हैं, इसलिए वोट मांगने आया हूं. आगे भी विकास की यात्रा जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से कहा कि आप खुद से पूछिए और अगल-बगल देखिए. अगर आपका विकास हुआ है, तो आप मुझे अवश्य वोट दें. आपका एक एक वोट देश को शक्ति देगा और पीएम मोदी को मजबूत करेगा.  उन्होंने कहा कि चुनाव के इस मौसम में बहुत सारे लोग आएंगे और बरगलाने का प्रयास करेंगे. कोई अगड़ा-पिछड़ा की बात करेगा, तो कोई कोई जात-पात की बात करेगा, उनके बहकावे में नहीं आएं. देश और समाज की मजबूती के लिए भाजपा को जिताएं स्थानीय विधायक अमित मंडल ने भी अपनी बातें रखीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही