Search

 
 
 

गोड्डा : पुलिस के इशारे पर लॉकडाउन में धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का कारोबार, जानिए कौन- कौन हैं शामिल

 

Godda : लॉकडाउन में भी धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू का कारोबार. पुलिस के इशारे पर बालू माफिया अवैध बालू का कारोबार कर रहे है. जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र में इन दिनों बालू माफिया का दबंगई खुलेआम चल रही है. बालू माफिया रात के अंधेरे में सिमरीया, सनातन , उरकुसिया,चकुआ बालू घाटों से करीब 60-70 टैक्टर बालू का उठाव करते हैं. और महागामा, ललमटिया थाना क्षेत्र में ऊंचे दामों में उसे बेचते है.

 30-35 हजार रुपए प्रति माह एक ट्रैक्टर मालिक से लिया जाता है

अवैध बालू के कारोबार लिए 30-35 हजार रुपए प्रति माह एक ट्रैक्टर मालिक से लिया जाता है. और विशाहा मोड़ के पास से 30-40 मिनी हाईवा में जेसीबी के द्वारा लोड किया जाता है. विशाहा मोड़ के पास ललन मंडल का डंप है जो कि दिन के उजाले में ट्रैक्टर से बालू लाकर डंप किया जाता है और रात्रि में लोड किया जाता है. एक मिनी हाईवा का एक टीप का1500 रुपए लिए जाता है मिनी हाईवा रात भर में 3 टीप लगाता है.

 पुलिस के इशारे पर हो रहा कारोबार

बालू का उठाव पथरगामा थाना प्रभारी के इशारे पर किया जाता है. पथरगामा थाना प्रभारी के करीबी  चिरंजिवी यादव,  कृष्ण साह, पवन साह, कान्ति साह, जितेन्द्र साह, ललन मंडल और गोरेलाल यादव अवैध बालू का कारोबार कर रहे है.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही