Search

 
 
 

गोड्डा : बसंतराय में 3 दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, रुपए छीने

 
Basantrai (Godda) : चुनावी गहमागहमी के बीच एक युवक के साथ मारपीट कर छिनतई करने की वारदात हुई. मामला बसंतराय थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवक ने बताया कि वो पैसे लेकर जा रहा था, तभी तीन दबंग युवकों ने उसे भय दिखाकर रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया. उसके पास से रुपए भी छीन लिए. हो-हल्ला होने पर तीनों  भाग निकले. आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद से युवक काफी घबराया हुआ था. घटना की जानकारी होने पर गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल ने अस्पताल पहुंचकर युवक का हालचाल जाना. उन्होंने इस तरह की घटना की निंदा की है. कहा कि चुनाव में दहशत फैलाने और लोगों को डराने के लिए पार्टी विशेष के लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-64-78-percent-voting-in-east-singhbhum-voters-seen-queuing-up-at-many-booths-even-after-5-pm/">Jamshedpur

:  पूर्वी सिंहभूम में 64.78 प्रतिशत मतदान, कई बूथों पर शाम 5 बजे के बाद भी कतारबद्ध दिखे मतदाता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही