Search

गोड्डा : फैंसी फुटबॉल मैच में प्रशासन एकादश ने अधिवक्ता संघ को 4-1 गोल से हराया

प्रशासन की टीम ने अधिवक्ताओं पर एकतरफा दबाव बनाए रखा
Godda : स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय गांधी मैदान में जिला प्रशासन बनाम अधिवक्ता संघ के बीच फैंसी फ़ुटबॉल मैच खेला गया. इसमें प्रशासन एकादश ने एकतरफा 4-1 गोल कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा. उपायुक्त जिशान कमर की कप्तानी में मैदान पर उतरी जिला प्रशासन की टीम में शामिल पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर मौन प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया, जिला नजारत उप समाहर्ता नागेश्वर साव जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य शामिल थे. निखिल झा की कप्तानी में उतरी अधिवक्ताओं की टीम में अम्बोद ठाकुर, विनय ठाकुर, अनिता सोरेन, सुधीर पाठक, निखिल झा आदि शामिल थे. रेफ़री की भूमिका में अधिवक्ता अबुल कलाम आजाद थे. आयोजन में खेल संघ के सुरजीत झा, देवाशीष झा, मो सफीक का योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730715&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : रिश्तेदार घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//