Search

 
 
 

गोड्डा : ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर जनसेवक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 9 मई से

 
Godda : झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर पत्थरगामा प्रखंड के जनसेवक 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे. पत्थरगामा बीडीओ अमल कुमार को हस्ताक्षरित आवेदन देकर इसकी अग्रिम जानकारी दे दी गई है. आवेदन में जनसेवक वेदानंद महाजन, राजीव साह, गुड़िया रानी, मुकेश कुमार मंडल, अनुज कुमार झा समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं. उल्लेखनीय है कि जनसेवकों का उपरोक्त मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पिछले कई दिनों से चलता रहा है. जनसेवकों का कहना है कि मांगों को लेकर सरकार सिर्फ आश्वासन देती है. दस वर्षों से अधिक सेवा दिए जाने के बाद भी ग्रेड पे का निर्धारण नहीं किया गया है. उल्टे सरकार सरकार ग्रेड पे बढ़ाने की जगह घटा रही है. बाध्य होकर जनसेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628411&action=edit">यह

भी पढ़ें : महगामा : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही