Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए शिक्षित होना जरूरी : राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
सी०पी० राधाकृष्णन ने लोगों से पूछा विकास योजनाओं का हाल
Godda :  झारखंड के राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन 24 जून शनिवार को जिले के आदिवासी पहाड़िया बहुल प्रखंड सुंदरपहाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह के साथ संवाद कर उनसे सरकारी योजनाओं से हो रहे लाभ, जरूरतों और सरकार से उनकी अपेक्षाओं की जानकारी प्राप्त की. उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. स्कूली बच्चों की ओर मुखातिब राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने कहा कि भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल का सामना करने और सफल होने का एकमात्र स्रोत अच्छी शिक्षा है. शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में वे अपने कर्तव्य का पूरी तरह से निर्वहन करें.

स्वयं सहायता समूह की डॉली ने सुनायी विकास की कहानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Godda-Gov-222-1-300x200.jpg"

alt="गोड्डा के विकास की गाथा सुनाती डॉली" width="300" height="200" /> इस क्रम में स्वयं सहायता समूह से संबद्ध डॉली कुमारी ने बताया कि पहले वे काफी निर्धन थीं. स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें ग्रामीण स्तर पर अजीविका संवर्द्धन की योजनाओं से काफी लाभ मिला. कस्तूरबा विद्यालय सुंदरपहाड़ी की छात्रा अनिता कुमारी ने भी शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधार के बाद छात्राओं को लाभ मिलने की बाते बताई.

छात्राओं ने राज्यपाल का किया पारंपरिक तरीके से स्वागत

सर्किट हाउस गोड्डा से सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर राज्यपाल का एकलव्य मॉडल कन्या आवासीय विद्यालय, तसरिया सुंदरपहाड़ी की छात्राओं द्वारा पारंपरिक रीतिरिवाज से स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर की. उपायुक्त जिशान कमर ने राज्यपाल के गोड्डा आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए जिले का संक्षिप्त परिचय दिया. मौके पर डीडीसी संजय सिन्हा, एसडीओ गोड्डा जेसी विनीता केरकट्टा, एसडीपीओ गोड्डा आनंद मोहन सिंह, जिला नजारत उपसमाहर्ता नागेश्वर साव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677939&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही