Search

गोड्डा : सरकारी राशि के दुरुपयोग का उदाहरण बनी जलमीनार

Godda : बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम राहा में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या चार के निकट 15वें वित्त आयोग से बना सोलर जल मीनार सरकारी राशि का दुरुपयोग का उदाहरण बन गया है. इसका शिलान्यास इसी वर्ष जनवरी में हुई थी. उस समय करीब डेढ़ सौ फीट बोरिंग कर काम रोक दिया गया. छह माह हो गए अब तक यहां न तो चापाकल लगा और न ही पानी की टंकी लगी. सिर्फ टंकी का स्टैंड खड़ा कर दिया गया है. लगाए गए सोलर पैनल को नट बोल्ट से जाम नहीं किया गया है, रस्सी से बांध दिया गया है. इसका बेस प्वाइंट भी हवा के तेज झोंके में गिर सकता है. जिला पार्षद एहतेशामुल हक ने इस संबंध में जिला अभियंता को शिकायत की मगर स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस भीषण गर्मी में भी सोलर जल मीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. मालूम हो कि इसे दिसंबर 2022 में ही बन जाना था. ग्रामीण शाहिना परवीन, फारूक आजम, मुबारक हुसैन, खालीक अहमद, एसए रिजवी, मो इकबाल आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सोलर जलमीनार को चालू किया जाए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661229&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : नहीं मिला मुआवजा, ग्रामीणों ने रोका फोरलेन का काम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp