Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : हूल दिवस पर झामुमो विधायक करेंगे राजनीतिक विस्फोट

Godda : राज्य की सत्ता पर काबिज झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. समय-समय पर वह अपनी ही सरकार की आलोचना कर विवाद खड़ा कर देते हैं. अब वे हूल दिवस के अवसर पर राजनीतिक विस्फोट करने की बात कहकर ताजा विवाद पैदा कर दिया है. राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर विधायक क्या राजनीतिक विस्फोट करेंगे? दरअसल लोबिन हेंब्रम अनिश्चिकालीन हड़ताल पर डटे जनसेवकों को समर्थन देने आए थे. मौके पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैंने समय- समय पर राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम किया है. आगे भी मेरा यह कार्य जारी रहेगा. कहने को तो राज्य में झामुमो गठबंधन की सरकार है, लेकिन मेरी बात यह सरकार नहीं सुनती. जिस सरकार के समक्ष अपनी बात नहीं रख सकूं वहां काम करने की गुंजाइश नहीं रह जाती. विधायक ने पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू को वापस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इससे पार्टी को और नुकसान होगा. आगामी 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी सिदो कान्हू की धरती भोगनाडीह मैं खड़ा होकर राजनीतिक विस्फोट करूंगा. उनके इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे झामुमो को अलविदा कह किसी दूसरे पार्टी में शामिल होंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635250&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा: फर्जी दस्तावेज पर टेंडर लेने वाले चार ठेकेदारों को सात वर्ष की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही