Search

 
 
 

गोड्डा : झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के समर्थन में केड़ो में निकाली रैली

 
Lalmatiya (Godda) : बरहेट विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बोआरीजोर प्रखंड के केड़ो बाजार हाट क्षेत्र में चुनावी रैली निकाली. रैली का नेतृत्व झामुमो के गोड्डा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित कर रहे थे. रैली हाट के समीप मैदान से निकलकर केड़ो मुख्य सडक होते हुए हटिया पहुंची. कार्यकर्ताओं ने इलाके में घूम-घूमकर लोगों से हेमंत सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. बाद में रैली सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत पंडित ने कहा कि झारखंड में फिर  हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी. पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है. कहा कि सीएम हेमंत सोरेन विकास पुरुष हैं. उनके कार्यकाल में राज्य का तेजी से विकास हुआ है. उन्होंने जनता से बरहेट से एक बार फिर हेमंत सोरेन को विजयी बनाने की अपील की. रैली में क्षेत्रीय सचिव अली हुसैन अंसारी, अब्दुल अंसारी, प्रदीप मुर्मू, सुशील हेंब्रम, महेंद्र किस्कू, पीतांबर टुडू, जगदीश साह, कासीम अंसारी, जहीर अंसारी, मो. नसीम, मो. सलाम, फारूक अंसारी, प्रमोद बसेरा, चंदन बास्की आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: शिवराज,">https://lagatar.in/shivraj-yogi-and-himanta-will-hold-public-meeting-on-14th/">शिवराज,

योगी और हिमंता 14 को करेंगे जनसभा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही