Search

 
 
 

गोड्डा : ललमटिया रेलवे फाटक पर ड्यूटी के दौरान मजदूर की मौत, कोयला ढुलाई ठप

 
Lalmatia (Godda) : ललमटिया खदान से कोयला लेकर एनटीपीसी फरक्का तक जाने वाली एमजीआर में कार्यरत ठेका मजदूर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के बागजोरी रेलवे फाटक के समीप का है. ठेका मजदूर चितरकोठी निवासी जोके मुर्मू (50)  शनिवार को रेलवे फाटक पर जेनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात था. सुबह करीब दस बजे अचानक उसे हार्ट अटैक आया और बेहोश होकर गिर पड़ा. सूचना मिलते ही पुत्र सुशील मुर्मू व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगी. इसी दौरान जोके मुर्मू की मौत हो गई. मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीण व परिजन शव लेकर राजमहल परियोजना के सेलो प्वाइंट पहुंचे और शव को फरक्का-एमजीआर रेल लाइन पर रखकर कोयला ढुलाई ठप कर दी. समाचार लिखे जाने तक एनटीपीसी व ईसीएल का कोई पदाधिकारी वार्ता के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था. यह भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-a-law-will-be-made-against-love-jihad-and-forced-conversion-in-maharashtra-7-member-committee-formed/">अब

महाराष्ट्र में लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा कानून, 7 सदस्यीय कमेटी का गठन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही