Search

 
 
 

गोड्डा : मकान निर्माण में लगे मजदूर की हाईटेंशन बिजली तार से सटकर मौत

 
Godda : गोड्डा शहर के रहमत नगर असनबनी मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान में सेंटरिंग का कार्य कर रहे एक मजदूर की गुरुवार की दोपहर हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मो. कलीम के मकान में ढलाई का काम होना था. इसके लिए सेंटरिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान एक मजदूर जीतेंद्र कामती (35 वर्ष) छत के ऊपर से गुजरे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वी हरिपुर गरबन्ना गांव का रहनेवाला था. घटना के तत्काल बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों के रोने-बिलखने से अस्पताल में कोहराम मचा हुआ था. मौके पर नगर थाने की पुलिस भी पहुंची और वहां मौजूद मकान मालिक मो. कलीम से पूछताछ की. मो. कलीम ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौँप दिया गया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-secretary-assured-to-supply-water-through-pipeline-to-tribal-dominated-villages-of-nirsa/">

धनबाद : निरसा के आदिवासी बहुृल गांवों में पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का सचिव ने दिया आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही