Search

 
 
 

गोड्डा : टेंपो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

 
Pathargama (Godda) : उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात एक टेंपो पर लोड अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की. घटना पथरगामा प्रखंड के चिलकारा फुटानी हाट की है. रात के अंधेरे में एक टेंपो गांव की सड़कों पर तेजी से भागे जा रहा था. इसकी सूचना पहले ही उत्पाद विभाग को मिल चुकी थी. इसके आधार पर उत्पाद निरीक्षक नीलेश सिन्हा दलबल के साथ फुटानी हाट के समीप घात लगाए हुए थे. जैसे ही टेंपो वहां पहुंचा, टीम ने उसे पकड़ लिया. टेंपो 106 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई. बोतल पर रॉयल स्टैग व इंपिरियल ब्लू ब्रांड का लेबल चिपकाया हुआ था. टीम ने शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को शराब व टेंपो के साथ उत्पाद कार्यालय ले जा गया. गिरफ्तार तस्करों में एक बिहार के मधेपुरा का सिकंदर शर्मा और दूसरा भागलपुर का बालू यादव है. दोनों को जेल भेज दिया गया. तस्करों ने बताया कि वे टेंपो पर शराब लोड कर बिहार ले जा रहे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही