Search

 
 
 

गोड्डा : कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ जवान को दी गई अंतिम विदाई

 
Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के लाठीबाड़ी निवासी बीएसएफ जवान राजकुमार मिर्धा सीमा पर ड्यूटी करते शहीद हो गए. वह जम्मू-कश्मीर की सीमा तैनात थे. उनका शव गुरुवार को सेना के विशेष वाहन से गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. नौजवान के अचानक निधन होने से पूरा गांव दुखी था. गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. शव के साथ आए बीएसएफ जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रंद्धाजलि दी. अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक प्रदीप यादव, सदर एसडीओ बैजनाथ उरांव, डीएसपी अशोक प्रियदर्शी, सीओ फुलेश्वर मुर्मू सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-harassment-and-sc-st-cases-should-be-executed-in-60-days-ssp/">धनबाद

: महिला प्रताड़ना व एससी-एसटी मामलों का 60 दिनों में निष्पादन करें- SSP
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही