Godda: गोड्डा विधानसभा के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलए 2 और सोशल मीडिया आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रभारी सह दुमका जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत, गोड्डा विधायक अमित मंडल, जिला महामंत्री सह बीएलए 2 के विधानसभा संयोजक कृष्ण कन्हैया शामिल हुए. इस मौके पर विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुखिया विहिन इंडिया गठबंधन लोगों में भ्रम फैलान का काम कर रहा है. गोड्डा लोकसभा सीट पर विपक्ष का कौन प्रत्याशी होगा इसपर खींचतान चल रहा है. कौन सा दल चुनाव लड़ेगा यह भी तय नहीं हो सका है. यही स्थिति पूरे देश में है. हमें लोगों को इस बात अवगत कराना है. इस दौरान भाजपा के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य अजीत सिंह, जिला मंत्री प्रेम झा, पूर्व महिला अध्यक्ष रिंकी देवी महामंत्री सरिता दूबे, नागोरी देवी, अंजना झा, आईटी सेल प्रभारी पप्पू शर्मा, गोड्डा नगर अध्यक्ष गौरव भगत, नगर मंत्री जीतू सिंह, जगरनाथ मांझी, मुनीलाल सहित अन्य कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- पश्चिमी">https://lagatar.in/three-news-from-west-singhbhum-players-were-welcomed-after-returning-after-performing-brilliantly/">पश्चिमी
सिंहभूम की तीन खबरें : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
सिंहभूम की तीन खबरें : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
Leave a Comment