Godda : गोड्डा जिले की महगामा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक दीपिका पांडेय सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. अशोक कुमार के अनुसार, वह अपने सहकर्मी पूर्व सैनिक बलवंत सिंह के साथ ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी मुशहरी टोला में ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे. तभी कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं और बगल में बैठकर अपशब्द बोलने लगीं. इसका विरोध करने पर विधायक ने भाजपा समर्थक बलवंत सिंह के साथ मारपीट की और देख लेने की धमकी दी. हंगामा देख ग्रामीण उग्र हो गए और भाजपा के समर्थन में नारे लगाने लगे. हो हंगामा करने के बाद विधायक वहां से निकल गईं. भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने कहा कि अपनी पराजय को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी अपना आपा खो बैठी हैं. इस बार चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है. इधर कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय ने इन आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर ही मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा दिया है. उनका कहना है कि ग्रामीणों के साथ वो पहले से बैठक कर रही थीं, बाद में अशोक कुमार समर्थकों के साथ पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. यह भी पढ़ें : साइलेंट">https://lagatar.in/bjps-campaign-even-during-silent-period/">साइलेंट
पीरियड में भी भाजपा कर रही है प्रचारः झामुमो [wpse_comments_template]
गोड्डा : महगामा के भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय पर लगाया मारपीट का आरोप
Leave a Comment