Search

 
 
 

गोड्डा : जल्द ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग से लैस होगा मंडल कारा

 
Godda : गोड्डा जेल से कैदियों का भागना अब आसान नहीं होगा. ऐसी कोशिश करने पर कैदियों को बिजली का तेज़ झटका लगेगा. आईजी जेल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग से गोड्डा मंडल कारा की चहारदिवारी की फेंसिंग के लिए 1.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है. जल्द ही मंडल कारा गोड्डा की चारदिवारी को इलेक्ट्रिक फेंसिंग से लैस किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य जेल सुरक्षा कर्मियों पर निर्भरता को कम करना है. मंडलकारा में सुरक्षाकर्मियों की संख्या ज़रूरत से कहीं ज़्यादा कम है. बताया जाता है कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने के बाद अगर कोई कैदी चारदिवारी पर चढ़ने की कोशिश करता है, तो उसे करंट का तेज झटका लगेगा, जिससे वह नीचे गिर जायेगा और उसी समय इलेक्ट्रॉनिक अलार्म डिवाइस सक्रिय हो जायेगा. रांची और जमशेदपुर सेंट्रल जेल में पहले ही बिजली की बाड़ लगा दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार इस डिवाइस को अन्य सभी केंद्रीय जेलों और डिवीजनल जेलों में शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से लगाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/godda-the-old-woman-died-after-being-pushed-during-the-fight-three-accused-arrested/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : मारपीट के दौरान धक्का देने से हुई थी वृद्धा की मौत, तीन अभियुक्त गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही