Godda: बुधवार की देर रात तेज रफ्तार आंधी ने जिले के विभिन्न हिस्सों में काफी तबाही मचाई. जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन आम की फसल को काफी प्रभावित किया. रात करीब एक बजे जब लोग सोए हुए थे तभी एकाएक तेज रफ्तार हवा उठी. हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई घरों के छप्पर उड़ कर दूर चले गए व कई घरों की दीवारें गिर गई. आम के किसानों को लाखो का नुकसान झेलना पड़ा है. आम के पेड़ पर लगे फसलें पूरी तरह से टूटकर बगीचा में बिखर गए. किसान अवधेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष बारिश नहीं होने से बहुत मुश्किल से बगीचा में लगे आम के करीब छह सौ पौधे को पटवन कर बचाया. पर जब फल आया तो आंधी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया. उसे व्यक्तिगत तौर पर आठ से दस लाख का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640388&action=edit">यह
भी पढ़ें:गोड्डा : हड़ताली महिला जनसेवकों ने कराई मेहंदी प्रतियोगिता [wpse_comments_template]
गोड्डा : तेज आंधी से आम की फसल हुई चौपट

Leave a Comment