Search

 
 
 

गोड्डा : ललमटिया कोलियरी के गेट पर ट्रक से दबकर मिस्त्री की मौत

 
Lalmatiya (Godda) : ईसीएल की राजमहल परियोजना की ललमटिया कोलियरी के समीप रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर एक मिस्त्री की मौत हो गई. घटना कोलियरी के नीमागेट स्थित कांटाघर के समीप हुई. मृत साठ वर्षीय मिस्त्री मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय हरिपुर गांव का रहने वाला था. वह गाड़ियों में ग्रीसिंग का काम करता था. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस, राजमहल परियोजना के सुरक्षाकर्मी व सीआईएसएफ जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. समाचार लिखे जाने तक मुआवजा को लेकर प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी. यह भी पढ़ें : ईस्ट">https://lagatar.in/east-bengal-mohun-bagan-supporters-come-together-protest-against-doctors-murder-rape-incident/">ईस्ट

बंगाल, मोहन बागान के समर्थक एक साथ आये, डॉक्टर की हत्या-रेप की घटना का विरोध किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही