Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की हुई बैठक

Godda : विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की बैठक जिला कार्यालय में 28 मई को हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने की. बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के जिला प्रवक्ता विमंत कुमार के अनुसार बैठक में आगामी माह विधानसभा वार होने वाले सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई. आगामी 12 जून को गोड्डा विधानसभा, 14 जून को महगामा विधानसभा और 15 जून को पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा. सम्मेलन में चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनाने एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार करने को लेकर चर्चा की जाएगी. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. मिस्फिका हसन शामिल हुईं. बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने किया. बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध साह, महामंत्री दिनेश यादव, किसान मोर्चा के पवन झा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉली गुप्ता, महामंत्री सरिता दुबे, एसटी मोर्चा के प्रबोध सोरेन समेत एन होडा, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, गौरव भगत, शुभम मंडल अमित कुमार शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650205&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : एसपी के आदेश से जिले के दो थानेदारों की बदली गई कुर्सी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही