Search

 
 
 

गोड्डा : हड़ताली महिला जनसेवकों ने कराई मेहंदी प्रतियोगिता

 
Godda: जनसेवक कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी हड़ताल के तहत 17 मई को हड़ताल के नौवें दिन धरनास्थल पर महिला कर्मियो ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया. संघ के पदाधिकारी रागिनी सिन्हा ने बताया कि हड़ताल पर बैठ कर आम लोगों को एक संदेश भी देना है. हमलोग प्रतिदिन हड़ताल के दौरान तरह-तरह के जनसेवा से जुड़े कार्यो का भी संचालन कर रहें हैं. ऐसे में महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने भाग लेकर अपनी हुनर को दिखाया. जिलाध्यक्ष नंदलाल पंडित ने बताया कि तपती धूप में भी हम सब अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए डटे हुए हैं. मगर सरकार सुनने को तैयार ही नहीं है. ऐसे में अब तो पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता है. अब आर-पार की लड़ाई है जो होगा देखा जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640296&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : शाम ढ़लते ही ट्रैफिक जाम से कराहता है स्टेशन रोड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही