Godda : जिले के मेहरमा थाने की पुलिस ने अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का शातिर सदस्य सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है. उसके खिलाफ झारंखंड और बिहार के सीमावर्ती थानों में चोरी-छिनतई के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें वह फरार चल रहा था. यह जानकारी मेहरमा थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने 14 सितंबर को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि मेहरमा थाना में दर्ज बाइक चोरी के तीन मामलों पुलिस को सुभाष यादव की तलाश थी. सुभाष यादव बिहार के भागलपुर जिले के खवासपुर थाना क्षेत्र के एकचारी दियारा का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी यहीं से हुई. उसकी निशानदेही पर चोरी गई ब्लू रंग की टीवीएस राइडर बाइक बरामद की गई. कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई अजीत कुमार, अनिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
गोड्डा : अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वाहन बरामद
Last Updated: Sep 14, 2023 12:00 AM (IST)